लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : वायु प्रदूषण के आरोप में फैक्टरी पर लगा सात लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:05 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शामली जिले में वायु प्रदूषण फैलाने के आरोप में रासायनिक यौगिक बनाने वाली एक फैक्टरी पर 7.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शामली में पानीपत रोड स्थित यह कारखाना, फेरस सल्फेट पाउडर और मैग्नीशियम सल्फेट जैसे यौगिकों का उत्पादन करता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक खतरनाक गैसों का उत्सर्जन करने का दोषी पाए जाने के बाद फैक्ट्री पर 7,12,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि यह कदम प्रदूषण की जांच के लिए निर्धारित नियमों और विनियमों का उल्लंघन कर संचालन कर रहे उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा है।

सिंह ने कहा कि बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए नवगठित आयोग के निर्देशों के बाद हरकत में आया, जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से गठित सबसे शक्तिशाली निकाय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान