लाइव न्यूज़ :

एटा में थाने में शख्स की मौत, पुलिस ने आत्महत्या बताया, पर परिवार ने पुलिसर्मियों पर लगाए आरोप

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2021 10:49 IST

एटा के एक पुलिस स्टेशन में मंगलवार को अल्ताफ नाम के शख्स की मौत पर परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पांच पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएटा जिले में पुलिस स्टेशन में 22 साल के अल्ताफ नाम के शख्स की मौत पर विवाद।पुलिस के मुताबिक शख्स ने शौचालय में जाकर आत्महत्या कर ली।परिवार ने हालांकि पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए हैं, मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 22 वर्षीय एक शख्स के पुलिस थाने में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। इसके बाद पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया कर दिया गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अल्ताफ नाम के शख्स को मंगलवार सुबह पुलिस थाने लाया गया था। एक महिला के अपहरण और जबरन शादी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस उसे ले आई थी। अपहरण और जबरन शादी का ये मामला पिछले हफ्ते पुलिस के पास आया था।

शख्स के कथित 'आत्महत्या' को लेकर ट्विटर पर जारी एक वीडियो बयान में एटा पुलिस प्रमुख रोहन प्रमोद बोथरे ने दावा किया कि शख्स ने पुलिस स्टेशन में 'शौचालय के लिए कहा। कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटा तो पुलिस अंदर गई और उसे मृत पाया।

पुलिस प्रमुख ने कहा, 'उसने एक काली जैकेट पहनी हुई थी और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने जैकेट के हुड से जुड़ी डोरी को वॉशरूम में एक नल से जोड़ दिया और खुद का गला घोंटने की कोशिश की। उसे अचेत अवस्था में बाहर लाया गया और अस्पताल ले जाया गया। वहां पांच से 10 मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई।' बयान के अनुसार लापरवाही के लिए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

अल्ताफ के पिता चांद मिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी उनके बेटे की मौत में शामिल हैं। चांद मिया ने कहा, 'मैंने अपने बच्चे को पुलिस को सौंपा था। मुझे संदेह कि उसे लटकाए जाने में वे शामिल हैं।'

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देश के सभी पुलिस स्टेशनों और जांच एजेंसियों - सीबीआई, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय सहित - में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए जिसमें नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी।

कोर्ट ने कहा कि राज्यों को सभी पुलिस थानों में ऑडियो वाले कैमरे लगाने होंगे। कोर्ट ने कहा था कि कैमरों को पूछताछ कक्ष, लॉक-अप सहित प्रवेश और निकास के क्षेत्र में लगाया जाना चाहिए। बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर प्रदेश के कितने पुलिस थानों में अब तक सीसीटीवी लगाए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?