लाइव न्यूज़ :

Electricity Bill: माथे से टपकता रहा पसीना, बिजली बिल 4 लाख, एक कूलर, दो पंखे और एक फ्रिज चलाता है परिवार

By धीरज मिश्रा | Updated: July 3, 2024 14:19 IST

Electricity Bill: भीषण गर्मी के बीच करीब 4 लाख का बिल देखकर परिवार के पसीने छूट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में परिवार को मिला 3.9 लाख का बिल बिजली विभाग ने कहा, गलती से मिस्टेक हुई दिल्ली-गुरुग्राम से भी आए थे मामले

Electricity Bill: भीषण गर्मी के बीच करीब 4 लाख का बिल देखकर परिवार के पसीने छूट गए हैं। उन्हें यह विश्वास ही नहीं हुआ कि यह बिल महज दो पंखा, एक कूलर चलाने पर आया है। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, इस साल जून में कई लोगों ने बताया कि उन्हें कई कारणों से बिजली का बिल बढ़ा हुआ मिला है, जिसमें भीषण गर्मी और तकनीकी गड़बड़ियां शामिल हैं।

जिस परिवार को करीब 4 लाख का बिल मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रिज, कूलर और दो पंखों का इस्तेमाल करने के लिए 3.9 लाख रुपये का बिल मिलने से परिवार सदमे में है। परिवार टीन शेड वाले कच्चे घर में रहता है। जब परिवार को चार-पांच महीने तक बिजली का बिल नहीं मिला, तो उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क किया। परिवार ने बिजली विभाग को बताया कि उनका बिल नहीं आ रहा है। इस पर जब विभाग की ओर से बिल दिया गया तो परिवार सकते में आ गया।

गलती से मिस्टेक हो गई

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बढ़ा हुआ बिल तकनीकी खराबी के कारण था और इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया केस्को के सर्वर में किए गए बदलावों के कारण कुछ बिजली मीटरों में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण सही डेटा दर्ज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी है।

दिल्ली-गुरुग्राम से भी आए थे मामले

पिछले महीने दिल्ली में एक व्यक्ति को 30,000 रुपये का बिजली बिल मिला था। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपनी बात रखी थी। पोस्ट में कहा था कि 9 जुलाई से पहले 30,280 रुपये का बिल भुगतान करना है। वहीं, गुरुग्राम में एक शख्स को दो महीने का 45,000 रुपये का बिजली बिल मिला था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीगुरुग्रामकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल