लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चुनाव :प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर किया मंथन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:32 IST

Open in App

लखनऊ, सात दिसम्बर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को राज्य की आागामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित ‘‘इलेक्शन स्टैटिजी कमेटी’’ एवं ‘‘चार्जशीट कमेटी’’ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने के साथ चुनाव जीतने की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 32 सालों से उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने वाली भाजपा, सपा एवं बसपा की सरकारों द्वारा जनता को धोखा दिये जाने एवं जनमुद्दों तथा सरकार की खामियों पर आरोप पत्र तैयार करने के लिए ‘चार्जशीट कमेटी’ के साथ रणनीति तैयार की गयी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने चुनावी रणनीति और क्रियान्वयन से सम्बंधित ‘स्टैटिजी कमेटी’ के साथ व्यापक मंथन किया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति, कार्यक्रम एवं उनके समयबद्ध क्रियान्वयन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा कर तय किये गये कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु पार्टी के मुख्य संगठन एवं सभी विभागों, फ्रन्टल्स, तथा प्रकोष्ठों की भूमिका एवं लक्ष्य निर्धारित किये गये।

पांडेय ने बताया कि दूसरी बैठक ‘चार्जशीट कमेटी’ के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें गैर कांग्रेसी भाजपा, सपा, एवं बसपा की सरकारों की खामियों को आगामी विधानसभा चुनाव में उजागर करना सुनिश्चित किया गया। इनके द्वारा जनता से किये गये झूठे वादों की सूची संकलित कर सभी मुद्दों पर आरोप पत्र तैयार करने पर सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि आरोप पत्र के माध्यम से जनता के साथ किये गये विश्वासघात का पर्दाफाश करने की रूपरेखा तय हुई और सच्चाई सामने लाने की रणनीति बनायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग