लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र पंकज ने पार्टी छोड़ी, सपा में होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2021 14:15 IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेता हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र पंकज मलिक ने झटका दिया है। पिता-पुत्र समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी।पत्र में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात की है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेता हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र पंकज मलिक ने झटका दिया है। पिता-पुत्र समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने मीडिया को वह पत्र जारी किया जो उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात की है।

हरेंद्र मलिक चार बार विधायक और इनेलो से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनके पुत्र शामली सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पंकज मलिक को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हाल ही में घोषित पार्टी की इलेक्शन स्ट्रेजी कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

पार्टी नेता प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति में शामिल हरेंद्र मलिक ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है और अपने समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद कोई फैसला करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रियंका गांधीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos