लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लखनऊ में अमित शाह ने कहा-सपा, बसपा, कांग्रेस ने क्या दिया आपको...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2021 17:05 IST

रैली को अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है।निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है।अमित शाह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 'सरकार बनाओ, अधिकार पाओ' रैली को संबोधित किया।

भाजपा गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाई संजय निषाद भाजपा के साथ जुड़े और निषाद समाज गांव-गांव से निकलकर हर बूथ पर जाकर कमल का संदेश लेकर गया और देखते-देखते दो तिहाई बहुमत से मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया। 

मैं आप सभी को पूछना चाहता हूं कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और प्रदेश में शासन किया, आपको क्या दिया? मोदी जी की सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए गैस, शौचालय, घर, स्वास्थ्य बीमा जैसी अनेक सुविधाएं दी।

सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और उत्तर प्रदेश में शासन किया, लेकिन गरीबों के घर में न रसोई गैस पहुंची, न शौचालय बना। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारें बनी, तो उन्होंने सिर्फ अपनी जाति के लोगों के लिए काम किया। सभी पिछड़ी जातियों, सभी गरीबों के हित में काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

वर्षों से एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग थी। 2019 में मोदी जी ने पिछड़े समाज को लिए एक अलग मंत्रालय बनाकर उस मांग को पूरा किया। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनने वाली है वो निषाद समाज के बाकी सभी एजेंडे को पूरा करने का काम करेगी। मोदी सरकार ने 2015-19 तक 5 हजार करोड़ रुपये से नीली क्रांति योजना की शुरुआत की, लगभग 7,522 करोड़ रुपये के प्रावधान से जलीय कृषि बुनियादी ढांचे की शुरुआत की।

जिस प्रदेश में माफिया, गुंडों का राज होता है, वहां गरीब का विकास कभी नहीं होता। गरीब का विकास तभी होता है जब कानून का राज हो। सपा-बसपा की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थी। योगी जी की सरकार में सारे माफिया पलायन कर गये हैं।

देशभर में 3 करोड़ से अधिक मछुआरों के लिए अलग मत्स्य मंत्रालय का गठन किया और इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का काम किया है। लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा '' सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली'' को संबोधित किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPयोगी आदित्यनाथअमित शाहलखनऊसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos