उत्तर प्रदेश : मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:57 IST2021-09-09T21:57:25+5:302021-09-09T21:57:25+5:30

Uttar Pradesh: Elderly woman dies in bee attack | उत्तर प्रदेश : मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश : मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गांव में मधुमक्खियों के हमले में घायल एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गयी।

किशनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने आज बताया कि महेशपुर मठेठा गांव में बुधवार की शाम जंगल से घर लौटते समय मधुमक्खियों ने रघुरानी (65) पर हमला कर दिया था।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Elderly woman dies in bee attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे