लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:05 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), तीन अगस्त जिले में कथित रूप ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश के कारण लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

थाना काट के प्रभारी आर. बी. सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के इन्देपुर गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच कुछ विवाद चल रहा था और उसी सिलसिले में आज दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पूर्व प्रधान पक्ष के बलवीर (70) की एक पक्ष ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मुकेश समेत नौ लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल