लाइव न्यूज़ :

यूपी में कोरोना कर्फ्यू में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने के तौर पर वसूले गए 64 लाख रुपये, बरेली से सबसे ज्यादा

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2021 10:46 IST

यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। साथ ही यूपी के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में लखनऊ समेत प्रयागराज, बरेली, मेरठ आदि कई जगहों पर मास्क नहीं पहनने के लिए वसूला गया जुर्मानायूपी में बिना मास्क के पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान हैदूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का लग सकता है जुर्माना

कोरोना के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार शाम से शुरू हुए कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 31,325 लोगों पर जुर्माना लगाया गया और 64.16 लाख रुपये वसूले गए।

पिछले ही हफ्ते यूपी सरकार ने मास्क नहीं पहनने को लेकर जुर्माने की राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके तहत पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर एक हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं अगर दूसरी बार आप पकड़े जाते हैं तो 10 हजार रुपये का फाइन भरना पड़ेगा।

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा फाइन बरेली जोन से वसूला गया। यहां पहले 24 घंटे में 10 लाख 55 हजार 950 रुपये वसूले गए। वहीं, आगरा जोन से 9 लाख 90 हजार से अधिक रुपये वसूले गए।

कोरोना: लखनऊ से 8 लाख से ज्यादा रुपये वसूले गए

ऐसे ही मेरठ जोन से 9 लाख 36 हजार 400 रुपये वसूले गए। लखनऊ से 8 लाख 66 हजार 850 रुपये जमा किए गए। गौरतलब है कि यूपी में कोरोना के सबसे अधिक मामले राजधानी लखनऊ से ही आ रहे हैं।

इसके अलावा प्रयागराज से 2 लाख 50 हजार 700 रुपये और गोरखपुर जोन से 8,62,150 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए। ऐसे ही वाराणसी और कानपुर जोन से क्रमश: 6,24,100 और 3,99,400 रुपये वसूले गए।

लखनऊ जिले में 633 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। यहां 48 घंटे में 1,02,830 रुपये वसूले गए। अधिकारियों के अनुसार मास्क और ग्लब्स को सार्वजनिक जगहों पर फेंकने के लिए भी जुर्माना लगाया गया है।

लखनऊ में कुछ अस्पतालों पर पीपीई किट और ग्लब्स को सही तरीके से डिस्पोज नहीं करने के लिए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया बड़ स्तर पर की गई। सरकार ने इस दौरान कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया और मास्क बांटे गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू