लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश को योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिए : अखिलेश

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:13 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश को योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए।

अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''भाजपा सरकार के पास कोई काम नहीं है, भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदलना, रंग बदलना, नेम प्लेट बदलवाना, स्‍टूल पर बिठाना, होर्डिंग लगवाना, गंगा जल छिड़कवाना, कार पलटवाना, फोटो हटवाना, गड्ढों की जगह जेब भरना जानती है।''

उन्होंने कहा, ''ये मिलावट वाले, झूठ बोलने वाले, धुआं उड़ाने वाले और टायर चढ़ाने वाले लोग हैं और जनता इनसे बहुत नाराज है। उत्तर प्रदेश को एक योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं।''

इस मौके पर सपा मुख्यालय में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता हरिकिशोर तिवारी, मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राना और उनके समर्थकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगाई पर सरकार को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि लखनऊ के साथ-साथ कई जगह पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर को क्यों पार कर गई, जनता को हर चीज महंगी खरीदनी पड़ रही है।

वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सूचकांक के आंकड़े सामने आए हैं। जो भारत आगे बढ़ रहा था वह आज ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे छूट गया है। जो लोग पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखा रहे थे उनके राज में हमारे लोग भूखे सो रहे हैं।"

उन्होंने दावा किया, ‘‘ये आंकड़े निकल कर आए हैं कि सबसे कम वजन के बच्चे भारत में ही होते हैं। सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे अगर कहीं है तो उत्तर प्रदेश में हैं। ये आंकड़े इसलिए हैं क्योंकि भाजपा के लोग गलत रास्ते पर चल रहे हैं। यह वही सरकार है जिसने कहा था कि हम खाने का इंतजाम अच्छा करेंगे।"

गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 के दायरे में लिए गए 116 देशों में से भारत की रैंकिंग गिरकर 101 हो गई है। 2020 में भारत 94वें पायदान पर था। ताजा सूचकांक में वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से पीछे हो गया है।

अखिलेश ने जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराई और कहा कि एक समय कांग्रेस नीत केंद्र सरकार थी तब भी नेता जी (मुलायम सिंह यादव), लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा द्वारा सपा विधायक नितिन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने तंज करते हुए कहा, "भाजपा जिस प्रत्याशी को खड़ा कर रही है वह किस पार्टी के सदन में सदस्य हैं। जो सरकार शिलान्यास का शिलान्यास करती है, उद्घाटन का उद्घाटन करती है, उससे और क्‍या उम्‍मीद की जा सकती है।"

उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा के साढ़े चार साल की सरकार में कोई काम नहीं हुआ और बच्‍चों की पूरी पढ़ाई बर्बाद कर दी। आज पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं है, जो नौजवान पढ़ लिख लिया उसके भविष्य की चिंता न हो तो ये सरकार में कैसे रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल