लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : 75 में 67 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:23 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों के तहत शनिवार को राज्‍य निर्वाचन आयोग ने 53 जिलों के परिणाम घोषित कर दिये। वहीं, इससे पहले मंगलवार को 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे।

राज्‍य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 53 जिलों में संपन्न हुए मतदान और मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्षों की कुल 75 में से 67 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। राज्‍य में कुल 75 जिले हैं।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को मतगणना के बाद एटा, संत कबीर नगर, आजमगढ़ और बलिया में समाजवादी पार्टी, बागपत में राष्ट्रीय लोकदल, जौनपुर में निर्दलीय और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की उम्मीदवार को जीत मिली है। इनके अलावा, शेष सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को 22 जिलों में, जो जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, उनमें से 21 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भाजपा से हैं, जबकि सिर्फ इटावा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की इस जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।’’

वहीं, ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के किसान, गरीब व वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू