लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक 

By भाषा | Updated: October 6, 2018 23:45 IST

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 80 वर्षीय पिता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

लखनऊ, छह अक्टूबरःउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता का आज निधन हो गया। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट करके जानकारी दी, 'मेरे जीवन का अत्यन्त दुखद क्षण, आज पूज्य पिता श्यामलाल मौर्य का निधन दोपहर साढे तीन बजे हो गया।' भाजपा के मीडिया कोआर्डिनेटर राकेश त्रिपाठी ने बताया कि श्यामलाल मौर्य की उम्र करीब 80 वर्ष थी। सीने में दर्द की शिकायत पर आज सुबह साढे 11 बजे उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया जहां दोपहर बाद साढे तीन बजे उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया आज उपमुख्यमंत्री मौर्य इलाहाबाद में पार्टी के बूथ अभियान कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। कल दोपहर बाद कौशाम्बी में श्यामलाल मौर्य का अंतिम संस्कार किया जायेगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मौर्य के पिता के देहावसान पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों