लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सख्ती बढ़ी, सार्वजनिक स्थल और घर से बाहर थूकने पर 500 रुपये के जुर्माना, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2021 18:17 IST

उत्तर प्रदेशः आदेश के मुताबिक किसी व्यक्ति द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा ना पहनने पर पहली बार उसे 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है। दोबारा पकड़े जाने पर दस गुना ज़्यादा जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था।राज्‍य में अब तक कुल 10,159 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत हो गई जबकि कोविड-19 के 29,754 नये सामले सामने आये।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है। संशोधन के मुताबिक घर से बाहर बिना मास्क या गमछा के निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हज़ार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर दस हज़ार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है। मंगलवार को जारी नए आदेश में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।

आदेश के मुताबिक किसी व्यक्ति द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा ना पहनने पर पहली बार उसे 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। प्रसाद के मुताबिक दूसरी बार बिना मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा के पाए जाने पर व्यक्ति को 10000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के सार्वजनिक स्थलों पर अथवा घर से बाहर थूकने पर उसे 500 रुपये के जुर्माना से दंडित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल में मास्क न पहनने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हज़ार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर दस गुना ज़्यादा जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 162 और मरीजों की मौत

अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 162 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार से अधिक हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में अब तक कुल 10,159 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,754 नये मामले आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,09,405 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 2,23,544 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 14,391 से अधिक रोगियों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 6,75,702 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रसाद के अनुसार राज्य में 2,23,544 उपचाराधीन मरीजों में 1,76,760 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि 4,455 का निजी अस्पतालों और बाकी का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के अब तक 3.86 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है जिसमें सोमवार को दो लाख से अधिक नमूनों की जांच शामिल है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसलखनऊकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट