लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : प्रतागढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से दंपति की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 12:41 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 10 दिसंबर जिले के थाना कोहडौर क्षेत्र के सराय शंकर चिगुड़ा गांव के रहने वाले दंपति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी), नगर अभय पाण्डेय ने बताया कि थाना कोहडौर क्षेत्र के सराय शंकर चिगुड़ा गांव के रहने वाले नीलेश वर्मा (22) का अपनी भाभी की रिश्तेदार रौशनी (19) से प्रेम संबंध था, दोनों ने छह माह पहले एक मंदिर में शादी की थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गयी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?