लाइव न्यूज़ :

मासिक टीकाकरण कवरेज में लगातार सुधार कर रहा है उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 31, 2021 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में टीकों की उपलब्धता और टीकाकरण दर में लगातार सुधार होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपने मासिक टीकाकरण कवरेज को जनवरी के महज 4.63 लाख से बढ़ाकर जुलाई में 1.54 करोड़ से अधिक कर लिया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कोविड-19 टीकाकरण की धीमी गति का आरोप लगाने वाली मीडिया रपटों का खंडन करते हुए, मंत्रालय ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में टीकाकरण कवरेज में लगातार सुधार देखा गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह स्पष्ट किया जाता है कि समाचार रपटें भ्रामक है क्योंकि इसमें टीकाकरण की कम दर दिखाने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआती औसत दैनिक टीकाकरण दर को ध्यान में रखा गया और फिर इस संख्या का उपयोग यह दावा करने के लिए किया गया कि राज्य को अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान पूरा करने में कई साल लगेंगे।"

मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा, "टीकाकरण के लिए एक बड़े समूह और बड़ी ग्रामीण आबादी वाले राज्य के विशाल आकार के बावजूद, राज्य अपने सभी पात्र नागरिकों को जल्द से जल्द मुफ्त टीकाकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

मंत्रालय ने कहा कि राज्य ने इस प्रयास के लिए सक्रिय रूप से काम किया है और राज्य का बढ़ता मासिक टीकाकरण कवरेज इसका प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है