लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: फरवरी में राहुल गांधी की रैली के साथ शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

By भाषा | Updated: January 16, 2019 15:41 IST

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया, ‘‘विभिन्न चरणों में प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी और दलितों के बीच जाकर विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में उन्हें बताया जाएगा।'

Open in App

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद अकेले लोकसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारियों में जुटी कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास और कल्याण कार्यों के प्रचार की पोल खोलेगी।

पार्टी सपा-बसपा गठबंधन में स्थान पाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब उसकी योजना जनता के बीच पहुंच कर पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने की है। इसके साथ-साथ वह कांग्रेस शासित राज्यों में किये गये कार्यों के बारे में भी लोगों को बताएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया, ‘‘विभिन्न चरणों में प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी और दलितों के बीच जाकर विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में उन्हें बताया जाएगा।'

उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली के बाद पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक प्रचार अभियान की शुरूआत करेगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष दो मंडलों में रैली करेंगे। इसके तहत वाराणसी, झांसी, सहारनपुर, गोरखपुर और बलिया में रैलियां कराने की योजना है।

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं