लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगरा की अदालत में किया समर्पण, जमानत मंजूर

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:41 IST

Open in App

आगरा, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आगरा में विशेष जज (एमपी-एमएलए अदालत) के समक्ष समर्पण कर दिया। अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए कांग्रेस ने आगरा के पास राजस्थान सीमा पर बसें भेजीं थीं। इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, नेता विवेक बंसल के खिलाफ पिछले वर्ष 19 मई को लॉकडाउन उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत फतेहपुर सीकरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। बुधवार को लल्लू, माथुर और बंसल विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। अदालत ने तीनों नेताओं की जमानत मंजूर कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!