लाइव न्यूज़ :

​​​​​​​उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीः तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव सहित 69 नए पदाधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2021 20:38 IST

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए मंगलवार को 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं। विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल छिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के 23 महासचिव और 75 हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है। अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में अक्टूबर, 2019 में उत्तर प्रदेश की नयी कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था। प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन नए सचिव नियुक्त किए

कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सोनिया गांधी ने तीनों नेताओं को सचिव नियुक्त किया। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को सहयोग करने के लिए पार्टी ने पहले से ही पांच सचिव नियुक्त कर रखे हैं। प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं