​​​​​​​उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीः तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव सहित 69 नए पदाधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2021 20:38 IST2021-03-30T20:37:17+5:302021-03-30T20:38:09+5:30

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं।

Uttar Pradesh Congress Committee 69 new officials including three new vice-presidents 13 general secretaries appointed see list | ​​​​​​​उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीः तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव सहित 69 नए पदाधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट

अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में अक्टूबर, 2019 में उत्तर प्रदेश की नयी कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था।

Highlightsविश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए मंगलवार को 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं। विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल छिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के 23 महासचिव और 75 हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है। अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में अक्टूबर, 2019 में उत्तर प्रदेश की नयी कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था। प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन नए सचिव नियुक्त किए

कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सोनिया गांधी ने तीनों नेताओं को सचिव नियुक्त किया। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को सहयोग करने के लिए पार्टी ने पहले से ही पांच सचिव नियुक्त कर रखे हैं। प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है।

Web Title: Uttar Pradesh Congress Committee 69 new officials including three new vice-presidents 13 general secretaries appointed see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे