लाइव न्यूज़ :

संत कबीर की दरगाह पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने टोपी पहनने से किया इनकार

By भारती द्विवेदी | Updated: June 28, 2018 10:16 IST

साल 2011 में पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंंत्री थे, उस दौरान वो भी ऐसा कर चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: संत कबीर दास की 500वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ पहुंचे हैं। यहां से वो संत कबीर नगर जाएंगे, जहां वो संत कबीर के मजार पर चादर चढ़ाएंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही मजार का जायजा लेने संत कबीरनगर पहुंचे थे। सीएम योगी जब मजार पर पहुंचे तो वहां मौजूद मौलवी ने योगी आदित्यनाथ को टोपी पहनाने की कोशिश की। लेकिन सीएम योगी ने मौलवी का हाथ पकड़कर टोपी को खुद से दूर किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐसा करने के बाद से ही उनकी तुलना पीएम मोदी से की जा रही है। साल 2011 में पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंंत्री थे, उस दौरान उन्होंने तीन दिनों का सद्भावना उपवास रखा था। उनके उपवास के दौरान जब एक मौलाना ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की थी तो पीएम मोदी ने मौलाना को रोक दिया था।  

बता दें कि संत कबीर की 500वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी कबीर एकेडमी रिसर्च संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वो एक रैली को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की आने की वजह से योगी आदित्यनाथ सुबह ही जाकर जगहों का जायजा लिया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया