उप्र के नागर विमानन मंत्री बुधवार को नोएडा हवाईअड्डे के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:37 IST2020-12-29T22:37:06+5:302020-12-29T22:37:06+5:30

Uttar Pradesh Civil Aviation Minister will take stock of construction work of Noida Airport on Wednesday | उप्र के नागर विमानन मंत्री बुधवार को नोएडा हवाईअड्डे के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे

उप्र के नागर विमानन मंत्री बुधवार को नोएडा हवाईअड्डे के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे

नोएडा, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के नागर विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण स्थल का बुधवार को दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्ता का जेवर का दौरा प्रस्तावित है जहां इस परियोजना पर काम जारी है। इसके बाद वह नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड‍्डा लिमिटेड (एनआईएएल) और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास परिषद (येडा) के सीईओ अरुण वीर सिंह साथ बैठक करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, '' दोपहर करीब 12 बजे तक मंत्री हवाईअड्डे के कार्य की समीक्षा करेंगे और इसके बाद गौतम बुद्ध नगर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।''

इसके मुताबिक, मंत्री बुधवार को ही लखनऊ के लिए वापस रवाना होंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh Civil Aviation Minister will take stock of construction work of Noida Airport on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे