लाइव न्यूज़ :

गलन भरी सर्दी से ठिठुरा उत्तर प्रदेश

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:15 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त जबरदस्त गलन और ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में हैं और ठंड से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही बर्फीली हवा से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की फिजा में गलन घुल रही है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी इसका असर देखा जा रहा है। इन दिनों कई इलाकों में धूप नहीं निकलने से ठिठुरन और बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि अभी ऐसी ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम केंद्र की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई लेकिन गलन की वजह से ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी गलन भरी सर्दी पड़ने का अनुमान है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। वहीं, पूर्वी इलाकों में कुछ जगहों पर शीतलहर के और प्रचंड रूप लेने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र