लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:53 IST

Open in App

नोएडा/अलीगढ़, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलीगढ़ में एक बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर इससे जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अभियान के दौरान छह बच्चों को बचा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक मानव तस्करी रोधी विशेष अभियान 'ऑपरेशन खुशी' के तहत अलीगढ़ और आस-पास के इलाकों में रात भर चलाए गए अभियान के दौरान बच्चों को बचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बोर्ना गांव में एक चौराहे के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

इन लोगों ने पुलिस को बताया कि गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गंगा नगर कॉलोनी के एक घर में अपहरण कर लाए गए चार बच्चों को रखा गया है।

एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने तुरंत उस घर पर छापेमारी कर बच्चों को रिहा करा लिया गया। इसके अलावा दो बच्चों को दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके से सुरक्षित बचा लिया गया। नैथानी के मुताबिक दो बच्चे गाजियाबाद से लापता थे जबकि चार बच्चे अलीगढ़ से लापता थे।

एसएसपी ने बताया कि बच्चों की तस्करी में शामिल गिरोह के पुरुष सदस्य बच्चों का अपहरण करने के बाद उन्हें महिला सदस्यों को सौंप देते थे। यह महिलाएं इन बच्चों को 50 हजार से लेकर लाखों रुपये में ऐसे दंपति को बेच देती थीं, जिनकी कोई संतान नहीं होती थी।

एसएसपी के मुताबिक रिहा कराए गए बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे