लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलीला देखने जाएंगे अयोध्या, उर्दू समेत 14 भाषाओं में होगा प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 13, 2020 19:18 IST

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया मंचों और यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण 17 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष अयोध्या में रामलीला का आयोजन करने की अनुमति दिल्ली रामलीला समिति को दी गई है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया था, जो उन्होंने स्वीकार किया।

अयोध्याउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल अयोध्या के लक्ष्मण किला में रामलीला देखेंगे। इसमें कई नामचीन सितारे दिखेंगे। इस रामलीला का प्रसारण देशभर में उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जाएगा। कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते इस वर्ष आम जनता को उपस्थित होकर रामलीला देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए मुख्यमंत्री समेत केवल कुछ लोग ही आयोजन में उपस्थित होंगे।

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया मंचों और यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण 17 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। इस वर्ष अयोध्या में रामलीला का आयोजन करने की अनुमति दिल्ली रामलीला समिति को दी गई है।

समिति के निदेशक सुभाष मल्लिक ने कहा, “योगी जी ने हमारा आमंत्रण स्वीकार किया है और वह रामलीला के मंचन के किसी भी दिन देखने आ सकते हैं।” मल्लिक ने कहा कि उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया था, जो उन्होंने स्वीकार किया।

मल्लिक ने आयोजन के पीछे वर्मा की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने 14 भाषाओं में रामलीला के प्रसारण की मंजूरी दी है। मल्लिक ने कहा, “यह ऐतिहासिक मौका होगा जब रामलीला का प्रसारण उर्दू में किया जाएगा और इसमें रजा मुराद और शाहबाज खान जैसे मुस्लिम अभिनेता अभिनय करेंगे।”

मल्लिक ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत की भूमिका में होंगे और विंदु दारा सिंह हनुमान का चरित्र निभाएंगे। रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में होंगे और शाहबाज खान रावण का किरदार निभाएंगे।

असरानी नारद मुनि बनेंगे और राकेश बेदी विभीषण का चरित्र निभाएंगे। रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया