लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा को लेकर आरोपों से घिरे सीएम योगी PM मोदी से मिलने पहुंचे लोक कल्याण मार्ग

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2018 17:05 IST

गौरतलब है कि बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। इसमें सीएम योगी बुलंदशहर हिंसा के बारे में अवगत करा सकते हैं।इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी राज्य में होने वाले पर भी चर्चा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से अपना दर्द बयां किया। सीएम ने इंस्पेक्टर के बेटे श्रेय और अभिषेक से भी बात की और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

बता दें कि सीएम योगी ने मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को यूपी सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ उनके माता-पिता तो 10 लाख रुपए और किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। शहीद इंस्पेक्टर के बेटे अभिषेक का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है।

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवध, गोवंश के अवैध व्यापार तथा अवैध रूप से संचालित पशु वधशालाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार योगी ने कहा कि इस सम्बन्ध में कोई शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक—पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत तौर पर उत्तरदायी होंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं