लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का दावा, मनरेगा के तहत प्रदेश के 51 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार

By भाषा | Updated: June 15, 2020 04:34 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार ने दावा किया है कि राज्य सरकार अब तक 51 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दे चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13,615 हो गई है।यूपी में रविवार को 499 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।इसी के साथ प्रदेश एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4948 हो गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन के कारण प्रदेश में लौटे 51 लाख श्रमिकों को रोजगार दे दिया है तथा अगले हफ्ते 10 लाख और लोगों को रोजगार देने की योजना है। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने दावा किया कि राज्य सरकार अब तक 51 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दे चुकी है।

इनमें से ज्यादातर रोजगार मनरेगा योजना के तहत दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री को एक बैठक में बताया कि प्रदेश में 51 लाख श्रमिकों और कामगारों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। मृत्युंजय ने बताया कि राज्य सरकार अगले हफ्ते 10 लाख अतिरिक्त लोगों को रोजगार देगी।  

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण-

यूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13,615 हो गई है। यूपी में रविवार को 499 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ प्रदेश एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4948 हो गई है। 394 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले की संख्या बढ़कर 8268 हो गई है। वहीं अब तक 399 लोग इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।  

मेरठ मेडिकल में कोरोना से एक और मौतमेरठ में 66 वर्षीय चंद्रवीर गौतम, निवासी ग्रीन विलेज सुपर टेक, दिल्ली रोड मेरठ, जिनको 4 दिन से बुखार और 2 दिन से सांस फूलने की गंभीर बीमारी थी, वे 13 जून 2020 को रात्रि के लगभग 8 बजे मेडिकल कॉलेज मेरठ  में कोविड 19 सस्पेक्ट रोगी के रूप में भर्ती हुए थे। इनकी मृत्यु हो गई है। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह