लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः बलिया में 18 से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा के साथ लॉकडाउन, रसड़ा नगरपालिका परिषद LOCK

By भाषा | Updated: July 17, 2020 17:11 IST

जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के बाद रसड़ा नगरपालिका परिषद और आसपास के क्षेत्रों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी करने के साथ ही लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेगी।ग्राम छितौनी और अन्य गांवों में भी संक्रमण के मामले आने के कारण इन क्षेत्रों को निषिद्ध कर दिया गया है।

बलियाः बलिया जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है।

जिले के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.के. मिश्र और जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ माधुरी सिंह को ड्यूटी में लापरवाही को लेकर पद से हटा दिया गया है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के खिलाफ आ रही शिकायतों के आधार पर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के बाद रसड़ा नगरपालिका परिषद और आसपास के क्षेत्रों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी करने के साथ ही लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र रसड़ा में पिछले कुछ दिन में 5-6 वार्डों में कोविड-19 के मामले आने और नगर क्षेत्र से सटे ग्राम छितौनी और अन्य गांवों में भी संक्रमण के मामले आने के कारण इन क्षेत्रों को निषिद्ध कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र रसड़ा से संबंधित दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। जिले में कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल 52 नए मामले सामने आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार रसड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ राय भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक के.पी. सिंह समेत अब तक 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। बलिया तहसील के 16 कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उप जिलाधिकारी सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि संक्रमित मिले व्यक्तियों में तहसील के पेशकार, लेखपाल व कानूनगो हैं।

जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है। जिले के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

जिले में कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल 52 नए मामले सामने आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार रसड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ राय भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक के.पी. सिंह समेत अब तक 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। बलिया तहसील के 16 कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उप जिलाधिकारी सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि संक्रमित मिले व्यक्तियों में तहसील के पेशकार, लेखपाल व कानूनगो हैं।

उत्तराखंड में सप्ताहांत में लग सकता है लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश की सीमाएं सील करने तथा सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है । एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक के दौरान उन्हें इस बारे में विचार करने को कहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के हरसंभव उपाय पर पूरी गहनता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं और जरूरी समझे जाने पर राज्य की सीमाएं सील करने और साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।

हालांकि, मुख्यमंत्री रावत ने यह भी कहा कि जिन लोगों की होटलों में बुकिंग है, उन्हें कुछ शर्तों के साथ आने की छूट रहे तथा जरूरी कार्य से उत्तराखंड आ रहे लोगों को भी आने की इजाजत मिले। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में कोविड 19 मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। ग्यारह जुलाई को 45 मामलों में महामारी की पुष्टि हुई थी, लेकिन 12 जुलाई को 120, 13 जुलाई को 71, 14 जुलाई को 78, 15 जुलाई को 104 और बृहस्पतिवार (16 जुलाई) को एक दिन में सर्वाधिक 199 मामले सामने आए।

बेंगलुरु : लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं महापौर और निकाय आयुक्त

बेंगलुरु शहर में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 22 जुलाई तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू होने के बावजूद शहर के महापौर और निकाय संस्था के आयुक्त का मानना है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वर्तमान में लागू लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाए जाने पर फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं। महापौर एम. गौतम कुमार ने कहा, “लॉकडाउन के बावजूद लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों में अभी जागरूकता का संचार नहीं हुआ है और जो लोग वायरस के खतरे से वाकिफ हैं, वह भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी परिस्थिति में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाना उचित होगा क्योंकि “हमें श्रृंखला को तोड़ना है।” उन्होंने कहा, “अगर 14 दिन का कड़ा लॉकडाउन कर दिया जाए तो मुझे लगता है कि वायरस के फैलने की श्रृंखला टूट जाएगी।”

संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के आयुक्त बी एच अनिल कुमार ने कहा कि 15 दिन में वायरस के फैलने की श्रृंखला टूट सकती है। उन्होंने कहा, “पहले से ही एक सप्ताह का लॉकडाउन है। मुख्यमंत्री बैठक कर रहे हैं जहां इस पर निर्णय लिया जाएगा। मेरे विचार से 15 दिन का लॉकडाउन होता है तो यह ठीक होगा।” इस विषय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन