लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे : राहुल मित्रा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले हफ्ते बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे और राज्य में प्रस्तावित फिल्म सिटी के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। यह जानकारी फिल्म निर्माता राहुल मित्रा ने रविवार को दी।

‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ और ‘सरकार-3 जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मित्रा ने बताया कि उन्हें भी दो दिसंबर को होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने सितंबर महीने में उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म सिटी बसाने की घोषणा की थी और फिल्म जगत को यहां फिल्म निर्माण करने का आमंत्रण दिया था।

मित्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की चुनिंदा फिल्म निर्माताओं, ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच के वरिष्ठ कार्यकारियों और प्रमुख फिल्म निकायों के प्रमुखों के साथ मुंबई के पंच सितारा होटल में बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में फिल्म निर्माता सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, उमेश शुक्ला, टी सीरिज के प्रमुख भूषण कुमार, पेट स्टुडियो की जयंतीलाल और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO