लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : पुलिस पर पथराव के मामले में 60 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:20 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 22 जून प्रतापगढ़ जिले के सुखऊ दुबौली गाँव में चुनाव की रंजिश में हुए बवाल को शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 10 नामजद समेत साठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव में रविवार को चुनाव की रंजिश में ग्राम्य समिति की बैठक में सदस्यों की कमी को लेकर हुए बवाल में प्रधान वंदना देवी के पति विजय सिंह चौहान तथा दूसरे पक्ष के कदेदीन यादव समेत पांच लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी, जहां तीन थाना क्षेत्रों से पुलिस बल, पीएसी और क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह पहुंचे और मामले को शांत कराया।

पुलिस उपनिरीक्षक पंकज सिंह की तहरीर पर गाँव के कुछ लोगों समेत साठ आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है