लाइव न्यूज़ :

यूपी की खबर: लॉक डाउन के बीच मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ाने वाले मौलवी समेत 15-20 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 26, 2020 18:06 IST

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लाकडाउन के दौरान पूजास्थलों में भीड़ इकट्ठा करने की मनाही है और तमाम धर्मगुरुओं ने इस संबंध में अपीलें भी जारी की हैं लेकिन इसके बावजूद रिसिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर की मस्जिद में मौलवी इरफान खान बुधवार देर शाम लाकडाउन के दौरान भीड़ इकट्ठा कर नमाज पढ़वा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमौलवी तथा 15-20 अन्य के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।इस मामले समेत जिले ।विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाकडाउन उल्लंघन करने को लेकर 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बहराइचः कोरोना को लेकर तमाम हिदायतों एवं लॉकडाउन के बावजूद बहराइच जिले में रिसिया क्षेत्र की एक मस्जिद में पूरी जमात के साथ नमाज अदा करने के आरोप में एक मौलवी सहित 15-20 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लाकडाउन के दौरान पूजास्थलों में भीड़ इकट्ठा करने की मनाही है और तमाम धर्मगुरुओं ने इस संबंध में अपीलें भी जारी की हैं लेकिन इसके बावजूद रिसिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर की मस्जिद में मौलवी इरफान खान बुधवार देर शाम लाकडाउन के दौरान भीड़ इकट्ठा कर नमाज पढ़वा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त मौलवी तथा 15-20 अन्य के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिश्रा के अनुसार इस मामले समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाकडाउन उल्लंघन करने को लेकर 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 195 वाहनों का चालान कर 90 वाहनों को सीज किया गया है और करीब 3 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया