लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सीएम आवास के बाहर तलाकशुदा युवती का डेरा, कहा- मुझसे प्यार करते हैं योगी आदित्यनाथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 05:23 IST

कानपुर की तलाकशुदा हेमा सक्सेना का दावा है कि उनके बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला सौ रुपये के स्टाम्प पेपर पर अपना प्रेम पत्र भी लिखकर लायी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को सीएम योगी के लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर एक महिला पहुंची। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए सीएम योगी से मिलने की जिद की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के बाहर एक तलाकशुदा महिला ने डेरा जमा लिया है। उसका दावा है कि योगी आदित्यनाथ उससे प्यार करते हैं और दोनों की वीडियो कॉल के जरिए लंबी बातचीत भी होती है। कानपुर की तलाकशुदा हेमा सक्सेना का दावा है कि उनके बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला सौ रुपये के स्टाम्प पेपर पर अपना प्रेम पत्र भी लिखकर लायी है। महिला के इस हैरान कर देने वाले दावे से लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं कुछ लोग महिला को विक्षिप्त बता रहे हैं।

गुरुवार को सीएम योगी के लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर एक महिला पहुंची। उसके अजीबोगरीब दावे ने सनसनी फैला दी है। कानपुर के नवाबगंज की रहने वाली हेमा सक्सेना सीएम योगी से मिलने की जिद कर रही है। वो अपने हाथों से सीएम योगी को प्रेम पत्र देना चाहती है।

महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए सीएम योगी से मिलने की जिद की। उसने कहा, 'हम इतनी समस्या में हैं, तीन साल से अलग रह रहे हैं। हमारी लाइफ खराब हो रही है और हम मेंटली डिस्टर्ब हुए जा रहे हैं। कभी-कभी तो मन होता है, सूइसाइड कर लें। हम चाहते हैं कि यह (योगी) एक बार सामने आकर बात कर लें। हम एक साल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात कर रहे हैं।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा