लाइव न्यूज़ :

यूपी में सात सीट पर उपचुनावः छह सीटों पर भाजपा का था कब्‍जा, सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By भाषा | Updated: October 5, 2020 15:05 IST

उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिष्‍ठा सर्वाधिक दांव पर लगी है क्‍योंकि सात में से छह सीटों पर भाजपा का ही कब्‍जा था। सिर्फ जौनपुर जिले की मल्‍हनी सीट समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीती थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन की ओर से बूथ स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।उत्‍तर प्रदेश में दलितों के बूते 2007 में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।साल 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली सपा ने भी बसपा के इस वोट बैंक में सेंध लगाई थी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन की ओर से बूथ स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में प्रस्तावित हैं लेकिन तीन नवंबर को विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिष्‍ठा सर्वाधिक दांव पर लगी है क्‍योंकि सात में से छह सीटों पर भाजपा का ही कब्‍जा था। सिर्फ जौनपुर जिले की मल्‍हनी सीट समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीती थी।

एक अनुमान के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में क़रीब 22 फ़ीसदी आबादी दलित समुदाय की है। उत्‍तर प्रदेश में दलितों के बूते 2007 में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। साल 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली सपा ने भी बसपा के इस वोट बैंक में सेंध लगाई थी।

आरक्षित 84 सीटों में से भाजपा को 69 सीटें मिलीं

साल 2017 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 84 सीटों में से भाजपा को 69 सीटें मिलीं। साल 2007 में बसपा ने 62 और 2012 में समाजवादी पार्टी ने 58 सीटें जीती थीं। दलित राजनीति के विशेषज्ञ अशोक चौधरी ने कहा, ''भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में दलित वोटों को प्रभावित किया लेकिन अब उस आकर्षण को बचाए रखना कठिन है।'' 

उल्‍लेखनीय है कि योगी सरकार के मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण के निधन से रिक्‍त हुई क्रमश: अमरोहा जिले की नौगांव सादात तथा कानपुर जिले की घाटमपुर सुरक्षित क्षेत्र, वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से उनकी सीट बुलंदशहर, पूर्व मंत्री एस पी बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद फिरोजाबाद की टूंडला, कुलदीप सेंगर के सजायाफ़ता होने से उन्‍नाव जिले की बांगरमऊ, जनमेजय सिंह के निधन से देवरिया तथा सपा के पारसनाथ यादव के निधन से जौनपुर जिले की मल्‍हनी सीट पर तीन नंबर को उपचुनाव होने हैं। 

इनमें टुंडला और घाटमपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू का कहना है कि कांग्रेस सभी सीटों पर पूरा दमखम लगाकर चुनाव लड़ेगी। उप चुनाव के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने रविवार से नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बूथ स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह का कहना है कि हमारे कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और कोरोना काल में सेवा कर रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास ही हमारा ध्‍येय है।

मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उत्‍साहित किया। शुरुआत अमरोहा जिले के नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र से हुई। उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन से रिक्‍त हुई नौगांव सादात विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। दीक्षित ने बताया कि इसके बाद अन्‍य छह क्षेत्रों के लिए भी कार्यक्रम जारी होंगे। 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमरोहा जिले की नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मंडल और सेक्‍टर स्‍तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्‍हें उप चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्‍य सौंपा।

नौगांव सादात सीट प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्‍त हुई है। नौगांव सादात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि '' कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए।'' योगी ने कहा, ''भाजपा प्रारंभ से ही नर को नारायण और जनता को जनार्दन मान कर राष्ट्र सेवा के कार्य में समर्पित रही है।''

मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याणकारी कार्य हुए

उन्‍होंने कहा '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं। वैश्विक महामारी संकट के दौरान भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेमिसाल काम हुआ है। कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें।'' मुख्‍यमंत्री रविवार को अपने आवास से ही संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ अगर हम बूथों के जरिये सभी मतदाताओं तक पहुंच गए और उनका मतदान सुनिश्चित कर ले गए तो हमारी विजय तय है।’’ वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतिमान है। यही हमारी पूंजी है। हमें जनता को अपनी इन खूबियों से परिचित कराते हुए विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से अवगत कराना होगा। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं। सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें, हमारी जीत सुनिश्चित है।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां