लाइव न्यूज़ :

UP: बनारस के एक घर में अचानक हुआ जबरदस्त धमाका, एक की मौत और कई घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 24, 2018 16:23 IST

घर में हुए तेज विस्फोट की वजह से छत गिर गई और मलबे के नीचे परिवार के चार सदस्य दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बनारस में बुधवार (24 अक्टूबर) को अचानक एक घर में धमाका हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है यह धमाका पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ है और विस्फोट इतनी तेज था कि घर की छत गिर गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घर में हुए तेज विस्फोट की वजह से छत गिर गई और मलबे के नीचे परिवार के चार सदस्य दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तत्काल प्रभाव से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

इधर, विस्फोट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका मुआयना कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया। साथ ही साथ मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस घर में धमाका हुआ है वह पटाखे बेचने वाले रिंकू नाम के युवक का है और मलबे में दबने से वह भी घायल हो गया। वहीं जिसकी मौत हुई है वह किराएदार बताया जा रहा है। घटना में आसपास के कई मकानों में दरार भी आ गई हैं और स्थानीय लोगों में विस्फोट की वजह से भय व्याप्त हो गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन