लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसान सम्मान निधि के लिये प्रधानमंत्री का आभार जताया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 23:31 IST

Open in App

लखनऊ, 25 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दो करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के अंर्तगत 4200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्थानांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अब तक उत्तर प्रदेश के दो करोड़ से अधिक किसानों को 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है।

भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को उन्नाव जिले के असोहा ब्लाक में किसान संवाद कार्यक्रम में मौजूद थे।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के किसान संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में 2500 से अधिक स्थानों पर केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण, पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित सभी प्रमुख नेतागण ब्लॉक, मण्डल व ग्राम पंचायतों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी)ने जय जवान,जय किसान और जय विज्ञान का मंत्र दिया था, वहीं पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी ने सामूहिक भागीदारी से शैक्षिक क्रांति की अलख जगाई थी, जिससे गांव,किसान के बेटा-बेटी भी उच्च शिक्षा से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी कानून के जनहित में होने और योजनाओं का क्रियान्वयन सही होने का सबसे अच्छा प्रमाण उसका लाभार्थी होता है, मोदी जी के साथ किसानों के संवाद में एक बार पुनः कृषि कानूनों की सार्थकता प्रमाणित हुई है।

उन्होंने कहा कि अपने कौशल से खरपतवारों को साफ कर फसल उगाने वाले अन्नदाता ने संवाद के दौरान विपक्ष के झूठ भ्रम फैलाने की कोशिशों और बौखलाहट पर सच्चाई का हल चलाया है।

उन्होंने कहा कि साक्षात उदाहरणो से यह स्पष्ट हो गया है कि किसानों के मामले में विपक्ष का प्रचार उनके दोहरे रवैए और सतही राजनीति के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?