लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:02 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की डिजिटल बैठक शुक्रवार 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा इसका उद्घाटन करेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जे. पी. एस. राठौर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की डिजिटल बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडे और अरुण सिंह उपस्थित रहेंगे, वहीं, उत्तर प्रदेश के कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा मोर्चा के अध्यक्ष जुड़ेंगे।

राठौर ने बताया कि इस कार्यकारिणी बैठक में चार सत्र होंगे। पहला उद्घाटन सत्र होगा जिसे जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। दूसरा सत्र राजनीतिक प्रस्ताव का होगा जिसे राधा मोहन सिंह संबोधित करेंगे और पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीसरा सत्र आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर आधारित होगा और इसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी जिसे केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विचार रखेंगे।

राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस कार्यक्रम का मसविदा तैयार हुआ। किन-किन बिंदुओं पर चर्चा होगी इस पर भी बैठक में सहमति बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग