लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह से नेता बने एके शर्मा को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आमने-सामने

By शीलेष शर्मा | Updated: June 6, 2021 20:45 IST

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस बात पर अड़े हैं कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी इसके लिए तैयार नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ और भाजपा द्वारा प्रदेश में कराए गए गोपनीय सर्वेक्षण के परिणामों में यह संकेत मिले हैं कि योगी को लेकर प्रदेश में खाई नाराज़गी है।आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है।    मोदी चुनाव जीतने के लिए योगी के ऊपर अपने विश्वास पात्र शर्मा को बैठाना कहते हैं। 

नई दिल्लीः नौकरशाह से हाल ही में नेता बने पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच में म्यान से बाहर आयी तलवारें म्यान में वापस लौटने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस बात पर अड़े हैं कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी इसके लिए तैयार नहीं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार संघ और भाजपा द्वारा प्रदेश में कराए गए गोपनीय सर्वेक्षण के परिणामों में यह संकेत मिले हैं कि योगी को लेकर प्रदेश में खाई नाराज़गी है, जिसका खामियाज़ा आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है।    

यही कारण है कि मोदी चुनाव जीतने के लिए योगी के ऊपर अपने विश्वास पात्र शर्मा को बैठाना कहते हैं। दूसरी ओर  भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने साफ़ कर दिया है कि वे उपमुख्यमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद हाल ही में राजनीति में आए किसी भी व्यक्ति को नहीं दे सकते।

जबकि गुजरात कैडर के अधिकारी जो मोदी के काफी निकट माने जाते हैं तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जिनको प्रधानमंत्री कार्यालय में लाये वह शर्मा को आगे रखकर योगी को हाशिए पर लाने में जुटे हैं।  बावजूद इसके भाजपा और संघ योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहा है।

परन्तु भाजपा जानकारों का कहना है कि यदि योगी ने मोदी के सामने समर्पण नहीं किया तो योगी के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाना संभव नहीं हो सकेगा। इस बीच राज्य के प्रभारी राधामोहन सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बीच हुई मुलाक़ात ने मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों को पंख लगा दिए हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी जबरन शर्मा को महत्वपूर्ण पद पर बैठाने में कामयाब हो जायेंगे। योगी और मोदी के बीच छिड़ी यह जंग भले ही शांत हो जाए लेकिन संघ और मोदी उत्तर प्रदेश में योगी का विकल्प खोजने में जुटे हैं, इसीलिए मोदी ने अपने विश्वास पात्र एके शर्मा को उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतारा है।   

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं