लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः भाजपा ने विधान परिषद सदस्य के लिए घोषित किए प्रत्याशी, जितिन प्रसाद सहित इन्हें मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2021 13:53 IST

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद हैं। भाजपा के 33, बसपा के छह, निर्दलीय चार, शिक्षक दल के दो तथा अपना दल और कांग्रेस का एक-एक सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 48 सदस्य हैं।विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत किए जाने के लिए राजभवन भेजे हैं।विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद समेत चार नेताओं के नाम विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनयन के लिए भेजे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जितिन प्रसाद के साथ-साथ निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद (गोरखपुर), चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर (शामली) तथा गोपाल अंजान भुर्जी (मुरादाबाद) के नाम विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत किए जाने के लिए राजभवन भेजे हैं। प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 48 सदस्य हैं।

इसके अलावा भाजपा के 33, बसपा के छह, निर्दलीय चार, शिक्षक दल के दो तथा अपना दल और कांग्रेस का एक-एक सदस्य हैं। इस तरह वर्तमान में उच्च सदन की पांच सीटें रिक्त हैं। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पिछले दिनों खुद को आगामी विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करने की मांग को लेकर चर्चा में थे।

उनका दावा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में 160 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका अदा करने वाली निषाद बिरादरी की एकमात्र प्रतिनिधि पार्टी है। निषाद पार्टी ने वर्ष 2017 विधानसभा की 72 सीटों पर डॉक्टर अयूब अंसारी की अगुवाई वाली पीस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

मगर उसे भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट के रूप में एकमात्र सफलता मिल सकी थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले शुक्रवार को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीअखिलेश यादवमायावतीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं