लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक ने ओवैसी को कहा ‘‘राजनैतिक आतंकवादी’’

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:16 IST

Open in App

बलिया/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 30 जून अपने विवादित बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी 'राजनैतिक आतंकवादी' का रूप लेते जा रहे हैं।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है।’’

उन्होंने कहा कि ओवैसी को भारत की धर्म-निरपेक्षता पर तभी तक विश्वास है, जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है।

इस बीच, एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान पर कहा कि ‘‘यह उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है।’’

अली ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें ‘‘राजनैतिक आतंकवाद’’ जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है। अली ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह, ओवैसी पर समाज को खंडित करने का आरोप लगा रहे हैं, मगर यह जगजाहिर है कि ‘‘खुद भाजपा ही समाज को भड़काने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।’’

सिंह ने यह दावा भी किया कि ''पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के हालात पर नजर रखे हुए है और सम्भव है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos