लाइव न्यूज़ :

यूपी: सड़क दुर्घटना में बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह समेत चार की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 08:49 IST

MLA Lokendra Singh Accident Highlights: लोकेंद्र सिंह बिजनौर के नूरपुर विधान सभा सीट से बीजेपी के विधायक थे। लोकेंद्र साल 2012 में भी इसी सीट से विधायक रहे थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बिजनौर नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक लोकेंद्र सिंह एवं तीन अन्य बुधवार (21 फ़रवरी) को सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गयी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मृतकों में बीजेपी विधायक के अलावा उनके दो अंगरक्षक और एक ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार सीतापुर के करीब विधायक की गाड़ी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। लोकेंद्र सिंह बिजनौर के नूरपुर विधान सभा सीट से साल 2012 में भी विधायक रहे थे।  

लोकेंद्र सिंह का जन्म 15 दिसंबर 1976 को बिजनौर में हुआ था। उन्होंने बरेली के एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। लोकेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी अवनीश सिंह और दो बेटे छोड़ गये हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार लोकेंद्र सिंह का पेशा खेती था। उनके पिता महेंद्र चंद्र भी किसान थे। 

साल 2012 में लोकेंद्र सिंह ने बीजेपी के टिकट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराकर नूरपुर विधान सभा सीट जीती थी। अगस्त 2017 में लोकेंद्र सिंह तब चर्चा में आए थे जब उनके और उनके भाई के खिलाफ एक किसान के उत्पीड़न का आरोप लगा था। लोकेंद्र सिंह के भाई समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके हैं। किसान की उत्पीड़न की वजह से मौत हो गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया