लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी पर की टिप्पणी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:31 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 नवंबर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जायेंगे।

भाजपा नेता ने बुधवार को जिले के नगरा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा "मैं तेजाब को अमृत नहीं बोल सकता। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दें तो वह तत्काल नाराज होकर साधु हो जायेंगे।"

उन्होंने उत्तर प्रदेश में शराब बेचे जाने की तरफ इशारा करते हुए योगी पर निशाना साधा और कहा कि यहां एक साधु के राज में शराब बेची जा रही है।

सिंह ने किसानों की दुर्दशा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि बढ़ती मंहगाई के कारण खेती में लागत बहुत बढ़ गई है।

उन्होंने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की भी तारीफ की और कहा कि ओम प्रकाश, राजभर समाज के एक मात्र नेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos