लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेताओं ने कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन कर कराया क्रिकेट मैच का आयोजन, FIR दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: April 23, 2020 15:14 IST

बाराबंकी के पानापुर गांव में पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह का परिवार रहता है। ये सभी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के सदस्य हैं। मुकदमे में नामजद सुधीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर, भूमाफिया और बीजेपी के नेता भी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में दरियाबाद विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के नेताओं के जरिए लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गयाबाराबंकी के पानापुर गांव में पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह का परिवार रहता है।

बाराबंकी:  भारत सहित दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट मैच का आयोजन कराने का मामला सामने आया है।

घटना बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र के पानापुर गांव की है। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के जरिए लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। हालांकि क्रिकेट मैच का आयोजन नेताओं को महंगा पड़ गया और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वैश्विक महामारी अधिनियम की धारा 188 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बाराबंकी के पानापुर गांव में पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह का परिवार रहता है। ये सभी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के सदस्य हैं। मुकदमे में नामजद सुधीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर, भूमाफिया और बीजेपी के नेता भी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में दरियाबाद विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार भी थे।

उत्तर प्रदेश में बुधवार तक कोविड—19 संक्रमण के 75 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1412 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में इस समय तक कोराना वायरस संक्रमण के कुल 1412 मामले आये हैं। इनमें से 165 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण से कुल 21 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब राज्य में 1226 लोग इससे संक्रमित हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में बुजुर्गों का प्रतिशत केवल 8।30 प्रतिशत है। इनमें पुरुष 7।28 प्रतिशत और महिलाएं 1।06 प्रतिशत हैं। इसके अलावा 0—20 वर्ष आयु वर्ग का प्रतिशत 19।51 है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां