यूपी के कई जिलों में प्रॉपर्टी के बैनामा में हुआ बड़ा खेल?, ईडी और सीबीआई में अटैच प्रापर्टी

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 19, 2026 18:06 IST2026-02-19T18:05:32+5:302026-02-19T18:06:59+5:30

यहीं नहीं आगरा और कानपुर मंडल में तो जो प्रॉपर्टी आयकर और सीबीआई ने अटैच की थी उसका भी बैनामा कर दिया गया है.

uttar pradesh big scam in property deeds in many districts UP Properties attached by ED and CBI | यूपी के कई जिलों में प्रॉपर्टी के बैनामा में हुआ बड़ा खेल?, ईडी और सीबीआई में अटैच प्रापर्टी

file photo

Highlightsकर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है.रजिस्ट्री में पैन कार्ड और आधार का विवरण अनिवार्य कर दिया है. सम्पत्तियों के बैनामा की गई सम्पत्तियों की जांच शुरू की गई.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में निबंधन विभाग ने बिना पैन नंबर का ब्योरा भरे हुए 30 लाख से अधिक मूल्य वाली हजारों सम्पत्तियों का बैनामा किया गया. सूबे के 20 जिलों में हुए इस खेल (घोटाले) की सूचना आयकर विभाग ने प्रदेश सरकार से साझा की है. आयकर अधिकारियों का कहना है कि यह खेल के जिलों में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है.

यहीं नहीं आगरा और कानपुर मंडल में तो जो प्रॉपर्टी आयकर और सीबीआई ने अटैच की थी उसका भी बैनामा कर दिया गया है. आयकर विभाग की इस सूचना पर प्रदेश सरकार इस माह से अब हर रजिस्ट्री में पैन कार्ड और आधार का विवरण अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही बिना पैड कार्ड का ब्योरा दर्ज की गई सम्पत्तियों के बैनामा की गई सम्पत्तियों की जांच शुरू की गई.

करोड़ों रुपए का राजस्व को पहुंचाई गई चोट

बिना पैन नंबर का ब्योरा भरे हुए 30 लाख से अधिक मूल्य वाली हजारों का सम्पत्तियों बैनामा किए जाने के सरकार के राजस्व को कितने करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है? इसका ब्योरा तो आयकर विभाग के अफसर अभी देने से बच रहे हैं. इन अफसरों का कहना है कि बीते दिनों दिल्ली से आए शीर्ष अधिकारियों से आयकर निदेशक आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण के प्रधान महानिदेशक अमिताभ ने  इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा साझा किया गया है.

प्रधान महानिदेशक ने इस मौके पर यह भी बताया कि प्रदेश के आगरा और कानपुर मंडल के जिलों में इस खेल के तहत बड़ी संख्या में बिना पैन कार्ड का ब्योरा दर्ज किए सम्पत्तियों का बैनामा किया गया और उन प्रापर्टी का भी बैनमा कर दिया गया जिंहे आयकर, ईडी और सीबीआई ने अटैक किया था. इस मामले में प्रापर्टी का बैनामा करने में पैन नंबर की जगह फॉर्म-16 का सहारा लिया गया.

इस तरह के खेल में करोड़ों रुपए की प्रापर्टी केएस बैनामा कुछ लाख रुपए में किया गया. आयकर विभाग के अफसरों के अनुसार, कानपुर में साढ़े तीन करोड़ रुपए की पार्टी का 30 लाख रुपए में बैनामा किया गया. इसकी प्रकार लखनऊ में दो करोड़ की प्रापर्टी का बैनामा 15 लाख रुपए में बिना पैन नंबर दर्ज किए किया गया.

ये कारनामा सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, गोंडा, बहराइच और नेपाल से प्रदेश के सटे कुछ जिलों में भी हुआ है. इसके प्रमाण भी आयकर विभाग को मिले हैं. बिना पैन नंबर के किए गए इस तरह बैनामों के जरिए राज्य के अन्य जिलों में भी महंगी प्रापर्टी का बैनामा कम कीमत में कर के करोड़ो रुपए के राजस्व को चोट पहुंचाई गई है.

कुल कितनी कितनी प्रापर्टी का इस तरह ने बैनामा किया गया है और इसके चलते कुल कितने करोड़ रुपए के राजस्व की क्षति सरकार को पहुंची है? इस सवाल को लेकर अमिताभ का कहना है कि इसकी जांच हो रही है. जल्दी ही इसका पता चल जाएगा. 

Web Title: uttar pradesh big scam in property deeds in many districts UP Properties attached by ED and CBI

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे