लाइव न्यूज़ :

भदोहीः बहन के प्रेमी संग अप्राकृतिक दुष्‍कर्म, लाठी से पीटा, वीडियो बनाया, अरेस्ट, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 10, 2020 18:43 IST

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि जखांव गांव के अनुपम मिश्र ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ एक स्‍थान पर देखकर अपमानित महसूस किया और बदला लेने के लिए शातिर तरीके से उसने बहन से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर हासिल किया एवं उससे दोस्ती की।

Open in App
ठळक मुद्देबहन के प्रेमी संग अप्राकृतिक दुष्‍कर्म कर उसका वीडियो बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।बीटेक कर रहे मिश्र ने जिले के एक डिग्री कालेज में स्नातक करने वाले प्रेमी को बीती शाम अपने गांव बुलाया।लाठी से खूब पीटा और उसी के मोबाइल से उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया।

भदोहीः उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र में बहन के प्रेमी संग अप्राकृतिक दुष्‍कर्म कर उसका वीडियो बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि जखांव गांव के अनुपम मिश्र ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ एक स्‍थान पर देखकर अपमानित महसूस किया और बदला लेने के लिए शातिर तरीके से उसने बहन से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर हासिल किया एवं उससे दोस्ती की।

उन्होंने बताया कि बीटेक कर रहे मिश्र ने जिले के एक डिग्री कालेज में स्नातक करने वाले प्रेमी को बीती शाम अपने गांव बुलाया और एक अहाते में ले जाकर लाठी से खूब पीटा और उसी के मोबाइल से उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिश्र के खिलाफ धारा 323 (स्‍वेच्‍छा से किसी को चोट पहुंचाना) , 342 (किसी व्‍यक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करना), 504व 506 (मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना) तथा 377 (जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध) का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पीड़ित युवक की मेडिकल जांच कराई जा रही है। दोनों युवकों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है।

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की देर रात दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव मैं रहने वाली किशोरी बीती रात को अपने खेत से घर जा रही थी।

तभी गांव के ही रहने वाले राकेश तथा अर्जुन नामक दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। दोनों ने किशोरी को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, तथा उसे खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

देर रात को उसके परिजन थाना रबूपुरा पहुंचे, तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी राकेश और अर्जुन को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बेरोजगार हैं जबकि पीड़िता के पिता किसान हैं। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां