यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार, केस दर्ज होने पर बोला था- 'ब्राह्मण हूं, पुलिस कर सकती है एनकाउंटर'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2020 12:47 IST2020-08-14T12:47:08+5:302020-08-14T12:47:08+5:30

उत्तर प्रदेश के भदोही से विधायक विजय मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके बेटे विष्णु मिश्र पर मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप है। पुलिस ने कृष्णमोहन तिवारी नाम के शख्स की शिकायत पर 8 अगस्त को केस दर्ज किया था।

uttar pradesh bhadohi BJP mla vijay mishra arrested from madhya pradesh | यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार, केस दर्ज होने पर बोला था- 'ब्राह्मण हूं, पुलिस कर सकती है एनकाउंटर'

Vijay Mishra (विजय मिश्रा विधायक) (File Photo)

Highlightsविधायक विजय मिश्रा केस दर्ज होने बाद से ही लापता थे। इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो जारी एनकाउंटर का शक जाहिर किया था। विधायक विजय मिश्रा का कहना है कि उनकी पत्नी और बेटे को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।

मालवा/भदोही: उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। एमपी पुलिस को यूपी के भदोही जिले के पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार करने की सूचना दी थी। भदोही पुलिस की टीम मालवा के लिए रवाना हो गई है। वहां से विजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। विजय मिश्र ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें डर है कि उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। 

क्यों हुई यूपी विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी 

विधायक विजय मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके बेटे विष्णु मिश्र पर एक कृष्णमोहन तिवारी नाम के शख्स ने 8 अगस्त को केस दर्ज कराया है। विधायक ,उनकी पत्नी और बेटे पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक विजय मिश्रा लापता थे। पुलिस ने उनपर हाल ही में गुंडा एक्ट लगाया था। 

यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो)
यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो)

इसी दौरान विधायक विजय मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया और कहा- ब्राह्मण होने के नाते उन्हें बहुत परेशान किया जाता है। पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा था कि उनकी पत्नी और बेटे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। 

विजय मिश्रा का आरोप है कि उनको इसलिए इतना परेशान किया जाता है क्योंकि वह ब्राह्मण होकर भी चार बार से विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां से चुनाव लड़ सके। उन्होंने अपनी हत्या का शक भी जाहिर किया है। इन्होंने कहा है कि ये सब विरोधी पार्टियों का किया हुआ है और जिले के पुलिस विभाग भी उनके साथ मिले हुए हैं।

Web Title: uttar pradesh bhadohi BJP mla vijay mishra arrested from madhya pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे