लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: चार दशक पुराने बेहमई हत्याकांड में 12 फरवरी को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: January 31, 2020 06:29 IST

कानपुर देहात के जिला सरकारी वकील (अपराध) राजू पोरवाल ने बताया कि पहले मामले की सुनवाई 24 जनवरी से स्थगित कर 30 जनवरी के लिए तय की गई थी क्योंकि उस समय वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बेहमई नरसंहार मामले की सुनवाई 12 फरवरी को विशेष अदालत के समक्ष होगी।करीब चार दशक पुरानी इस जघन्य वारदात को कथित रूप से महिला डकैत फूलन देवी ने 20 लोगों की हत्या कर अंजाम दिया था।

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बेहमई नरसंहार मामले की सुनवाई 12 फरवरी को विशेष अदालत के समक्ष होगी। करीब चार दशक पुरानी इस जघन्य वारदात को कथित रूप से महिला डकैत फूलन देवी ने 20 लोगों की हत्या कर अंजाम दिया था।

कानपुर देहात के जिला सरकारी वकील (अपराध) राजू पोरवाल ने बताया कि पहले मामले की सुनवाई 24 जनवरी से स्थगित कर 30 जनवरी के लिए तय की गई थी क्योंकि उस समय वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी।

उन्होंने कहा कि मामला पुराने स्तर पर ही है क्योंकि अदालत ने इससे पहले मूल केस डायरी पेश करने के लिए कहा था।

पोरवाल ने कहा कि अदालत ने केस डायरी की अनुपस्थिति में अधिकारियों की खिंचाई की और उनसे कहा कि वे यह दस्तावेज 24 जनवरी तक पेश करें। इसके बाद सुनवाई की तारीख 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी।

पोरवाल ने बताया कि चैंबर के मुद्दे पर वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर सुनवाई को 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं