लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चार करोड़ लोगों का पूर्ण कोविड टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:29 IST

Open in App

लखनऊ, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश चार करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश चार करोड़ से अधिक नागरिकों को कोविड टीके की दोनों खुराकें देकर पूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।’’

मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, सभी स्वास्थ्य कर्मियों के कठोर परिश्रम और 'टीका जीत का' लगवाने वाले सभी नागरिकों को समर्पित है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 33 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से चार करोड़ एक लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGoa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

क्राइम अलर्टGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 'द केप गोवा’ रेस्तरां नियमों के उल्लंघन के आरोप में सील

भारतजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने दो भाइयों का किया मर्डर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

भारतIndo-Pak War 1971: शौर्य और पराक्रम से पाक को चटाई थी धूल