लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके की पांच करोड़ से अधिक खुराक देने वाला देश का पहला राज्‍य बना उत्तर प्रदेश : सरकार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:08 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक देने के साथ पांच करोड़ से अधिक खुराक देने का आंकड़ा पार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार देश में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखने में सक्षम रहा है और यह कुल मिलाकर टीके की 5.09 करोड़ से अधिक खुराक देकर कोविड-19 टीकाकरण अभियान में देश में अग्रणी रूप में उभरा है।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में 5.09 करोड़ से अधिक कोविड टीके की खुराक दी गई है जबकि महाराष्ट्र अब तक लगभग 4.51 करोड़ खुराक के साथ पीछे है। उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश ने 4,28,73,584 से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है जबकि 80,35,023 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंन बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर तीन अगस्त को उत्तर प्रदेश में एक मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया और प्रदेश में आम जनता के लिए ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा के साथ 23.94 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई। उनके अनुसार इससे पहले 23 जुलाई को राज्य ने एक दिन में 10,06,068 खुराक दी थी। राज्य में 12,000 से अधिक स्थानों पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर कोविड -19 टीकाकरण अभियान चला रहा है तथा केंद्र सरकार के समर्थन ने टीकाकरण अभियान को बढ़ावा दिया है जो पहले से ही तीव्र गति से चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे