लाइव न्यूज़ :

बहराइचः पीएफआई कार्यकर्ता मथुरा में गिरफ्तार, घर जाकर पुलिस ने पिता और आस-पड़ोस के लोगों से की पूछताछ

By भाषा | Updated: October 10, 2020 15:43 IST

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया कि बहराइच जनपद स्थित मसूद के आवास पर शुक्रवार को मथुरा पुलिस की एक टीम पहुंची, जिसमें एक उप निरीक्षक भी शामिल थे। उन्होंने मसूद के पिता और आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ता मसूद अहमद के बहराइच स्थित घर जाकर पुलिस ने उसके पिता और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस टीम साक्ष्य एकत्र करने और परिजनों एवं पड़ोसियों के बयान लेकर लौट गई है। मथुरा पुलिस ने वहां स्थानीय पुलिस से भी मसूद के बारे में जानकारी जुटाई है।

बहराइचः  ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के मथुरा से गिरफ्तार कार्यकर्ता मसूद अहमद के बहराइच स्थित घर जाकर पुलिस ने उसके पिता और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया कि बहराइच जनपद स्थित मसूद के आवास पर शुक्रवार को मथुरा पुलिस की एक टीम पहुंची, जिसमें एक उप निरीक्षक भी शामिल थे। उन्होंने मसूद के पिता और आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम साक्ष्य एकत्र करने और परिजनों एवं पड़ोसियों के बयान लेकर लौट गई है। मथुरा पुलिस ने वहां स्थानीय पुलिस से भी मसूद के बारे में जानकारी जुटाई है। वहीं, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बताया, "पीएफआई के छात्र संगठन सीएफआई (कैम्पस फ्रंट आफ इंडिया) का सक्रिय सदस्य बहराइच का मसूद अहमद तीन अन्य साथियों के साथ छह अक्टूबर को मथुरा में पकड़ा गया था।

मसूद व अन्य आरोपियों के बारे में दिल्ली स्थित उनके आवास और आसपास से जानकारी एकत्र की जा रही है। इसी के तहत बहराइच में मसूद के घर पर भी टीम भेजी गई थी। सभी स्थानों से एकत्र साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करेगी।"

गौरतलब है कि उप्र पुलिस ने सोमवार को केरल के मलप्पुरम निवासी पत्रकार सिद्दीक कप्पन, मुजफ्फरनगर (उप्र) के निवासी अतीक उर रहमान, बहराइच के रहने वाले मसूद अहमद और रामपुर (उप्र) निवासी आलम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा है कि वे चारों लोग हाथरस जाते वक्त रास्ते में पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक जांच में यह पाया गया कि ये चारों लोग एक साजिश के तहत हाथरस जा रहे थे और उनका इरादा माहौल खराब करने का था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?