लाइव न्यूज़ :

तालाब में नहा रहे 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, 10 घंटे बाद मिला क्षत-विक्षत शव

By भाषा | Updated: May 8, 2022 13:54 IST

उत्तर प्रदेश में कतर्नियाघाट जंगल से सटे गूढ़ गांव की यह घटना है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।

Open in App

बहराइच: उत्तर प्रदेश में कतर्नियाघाट जंगल से सटे गूढ़ गांव के एक तालाब में शनिवार को नहा रहे आठ वर्षीय बालक को मगरमच्छ खींच कर ले गया। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हो सका है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित गूढ़ इलाके का निवासी वीरेंद्र (आठ) शनिवार दोपहर अपनी छोटी बहन के साथ कतर्नियाघाट जंगल किनारे स्थित तालाब पर गया था। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र तालाब में नहा रहा था तभी एक मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया और खींचकर गहरे पानी में ले गया।

उन्होंने बताया कि तालाब किनारे खड़ी छोटी बहन का शोर सुनकर जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक मगरमच्छ बच्चे को लेकर गहरे पानी में ओझल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र ले जाया जाए।

बहरहाल, पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के अनुसार दस घंटे के अथक प्रयासों के बाद देर रात करीब 12 बजे बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के चारों तरफ जाल लगाया गया है। मगरमच्छ को पकड़कर उसे जंगल से बहने वाली नदी में छोड़ा जायेगा, जिससे दोबारा ऐसी घटना ना हो।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह