लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:38 IST

Open in App

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 22 जुलाई जिले के नानौता थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने प्राप्त शिकायत की आधार पर बताया कि बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे आरोपी 15 साल की किशोरी के घर में घुस आए और चाकू की नोक पर उसके मुंह में कपड़ा डाल कर बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोरी को पास बने एक मकान में ले गए और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया, लेकिन इस क्रम में किशोरी के मुंह से कपड़ा निकल गया और उसके चीखने-चिल्लाने से आस-पड़ोस के लोग जग गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ एक उनके साथ लगा जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?